फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल बंद के चलते बनबसा का कारोबार प्रभावित 

Mon, 25 Jul 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
नेपाल बंद का असर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 विप्लव गुट के आह्वान पर नेपाल बंद का असर प्रभावशाली रहा। नेपाल में वाहनों के संचालन पर रोक के चलते सीमावर्ती बनबसा बाजार के कारोबार पर खासा असर पड़ा। अलबत्ता बाइक सवार बेरोकटोक भारत-नेपाल के बीच आवाजाही करते रहे। भारतीय वाहन भी केवल सीमा तक ही संचालित होते रहे। 
नेपाल में सारनाथ जिले के सरलाई जिले के भूमिहीनों को विस्थापित करने की मांग को लेकर विक्रम चंद उर्फ विप्लव ने एक दिनी बंद का एलान किया था। कंचनपुर जिले में विप्लव गुट के प्रमुख डीडी पांडेय के नेतृत्व में बंद का व्यापक असर रहा। बंद का बनबसा के कारोबार पर भी खासा असर पड़ा। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने बताया कि दैनिक उपभोग की वस्तुओं के लिए नेपाली ग्राहकों के यहां न पहुंचने से बनबसा बाजार का करीब सत्तर प्रतिशत कारोबार प्रभावित हुआ। रोडवेज की आय के साथ ही होटल, ढाबों और कस्टम के कामकाज पर भी असर पड़ा। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीएम उप्रेती ने बताया कि भारत-नेपाल के बीच केवल दोपहिया वाहन ही संचालित होते रहे। नेपाल में विप्लव गुट द्वारा वाहनों के संचालन पर रोक लगाए जाने से सुरक्षा के तहत भारतीय वाहन भी केवल सीमा (पिलर संख्या 7)  तक ही संचालित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




माओवादियों के बंद का पश्चिमी नेपाल में मिलाजुला असर
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। माओवादी विप्लव गुट की ओर से सोमवार को आहूत बंद का पश्चिमी नेपाल के जिलों में मिलाजुला असर रहा। दोपहर बाद सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खुल गए और लंबी दूरी के वाहनों का संचालन भी होने लगा। बंद कराने का प्रयास कर रहे माओवादी विप्लव गुट के बैतड़ी जिला सचिव बासुदेव जोशी और राम सिंह कुंवर समेत दस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बैतड़ी के पुलिस अधीक्षक मोहन प्रसाद पोखरेल ने बंद के आह्वान को देखते हुए पुलिस का व्यापक बंदोबस्त कर दिया था।  नेपाल के जुलाघाट, बैतड़ी, डडेलधुरा समेत तमाम शहरों में दोपहर बाद बाजार खुल गई। बंद के आह्वान को देखते हुए सुबह स्कूल, व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं खुले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें