फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूडीआईडी बनने से दिव्यांगों को मिलेगी विशिष्ट पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत दिव्यांगों को यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) नंबर जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूनिक आईडी के बाद दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही स्मार्ट कार्ड में दिव्यांगों से संबंधित सभी जानकारियां फीड रहेंगी। यूडीआईडी बनने के बाद दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान मिल जाएगी। दिव्यांगों को सशक्त बनाने के लिए आधार कार्ड की तर्ज पर केंद्र सरकार की ओर से बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में समाज कल्याण विभाग की ओर से 2637 दिव्यांगों को पेंशन दी जा रही है। इसके अलावा कई दिव्यांग स्वास्थ्य विभाग में भी पंजीकृत हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत के अनुसार सभी दिव्यांगों के लिए केंद्र सरकार यूडीआईडी कार्ड जारी कर रही है। कार्ड होने से दिव्यांग सरकार से मिल रही सुविधाओं और रियायतों का लाभ जिले, राज्य और देश भर में कहीं भी उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि यूडीआईडी बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगों से आवेदन मंगवाना शुरू कर दिया है।
दिव्यांगों को देने होंगे ये अभिलेख
चंपावत। दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड बनाने लिए समाज कल्याण विभाग को पहचान पत्र, आधार, निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो उपलब्ध कराना होगा। इसके अलावा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एसडब्ल्यूएबीएलएएमबी डॉट जीओवी डॉट आईएन पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

यूडीआईडी कार्ड बनने से जहां दिव्यांगता प्रतिशत को लेकर फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी वहीं योजनाओं का लाभ केवल दिव्यांग ही उठा पाएंगे। यूडीआईडी कार्ड बनने से दिव्यांग की सभी जानकारियां ऑनलाइन हो जाएंगी। आरएस सामंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें