फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग में 20वें दिन शुरू हुई बड़े वाहनो की आवाजाही

विज्ञापन
निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग में स्वांला के पास बड़े वाहनों के लिए 11 दिसंबर से बंद मार्ग के 20 दिन बा? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
11 दिसंबर से बड़े वाहनों के लिए बंद निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग सोमवार शाम तीन बजे बाद सुचारु हो गया। सबसे पहले शाम तीन बजे चंपावत की तरफ से टनकपुर को एक खाली ट्रक भेजा गया। इसके कुछ देर बाद छिटपुट अन्य वाहनों का संचालन हुआ। रोडवेज ने शाम 3.30 बजे एक बस भेजी।
विज्ञापन

यहां से 23 किमी दूर स्वांला के पास भारी मलबा आने से 11 दिसंबर से एनएच पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद थी। जबकि स्वांला में सड़क खराब होने से 13 से 22 दिसंबर तक छोटे-बड़े हर तरह के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित थी। छोटे वाहनों की आवाजाही तो 23 दिसंबर को सुचारु हो गई लेकिन सड़क की चौड़ाई कम होने से बड़े वाहनों का आवागमन 29 दिसंबर तक बाधित रहा।
सोमवार को करीब दोपहर 12 बजे काम पूरा होने के बाद एनएचएआई खंड ने आवाजाही को दोपहर 3 बजे से खोलने का निर्णय लिया। एनएचएआई के सहायक अभियंता विवेक सक्सेना ने बताया कि स्वांला में संकरे मार्ग को चौड़ा करने का काम सोमवार को पूरा कर लिया गया था। दोपहर से सड़क को वाहनों के लिए खोल दिया गया। असमंजस की वजह से सोमवार को काफी कम वाहन इस रूट से गुजरे।
विज्ञापन

एनएच के बड़े वाहनों के लिए खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। खासकर साक-भाजी, खाद्यान्न, एलपीजी व अन्य तमाम तरह की सामग्री को टनकपुर से लाना आसान हो जाएगा। अब तक यहां के कारोबारियों को जरूरी सामान लाने के लिए देवीधुरा होते हुए आवाजाही करनी पड़ रही थी। इसके चलते ढुलान का खर्च करीब दोगुना हो गया था।
शाम को गुजरी रोडवेज की एकमात्र बस
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर 10 दिसंबर के बाद सोमवार को रोडवेज की पहली बस गुजरी। स्वांला के पास के हालात को लेकर जारी असमंजस के बीच रोडवेज ने शाम 3.30 बजे लोहाघाट से दिल्ली के लिए एक बस चलाई।
लोहाघाट के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी बीसी आर्या ने बताया कि रोड बड़े वाहनों के लिए चलने लायक होने की पुष्टि करने के बाद निगम ने दिल्ली के लिए एक बस सेवा चलाई। सुबह स्वांला तक के लिए बस चलाई गई। इसके अलावा रोडवेज ने देवीधुरा होते हुए सोमवार को देहरादून के लिए दो और दिल्ली व नैनीताल के लिए एक-एक बस का संचालन किया। एनएच में बसों की आवाजाही न होने से 11 दिसंबर से अब तक रोडवेज को 40 लाख रुपये से अधिक के राजस्व का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें