फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर ने पिथौरागढ़ को हराया

Fri, 12 Jun 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को हुए मैच में ऊधमसिंह नगर ने पिथौरागढ़ को तीन विकेट से हराकर अगले चक्र में जगह बनाई है। उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन (यूसीए) के तहत कुमाऊं के तीन जिलों पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर कलस्टर मीट में शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ के बीच मुकाबला हुआ। मैच का उद्घाटन जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पिथौरागढ़ की टीम ने 17 ओवरों में 86 रनों का स्कोर खड़ा। दिगंबर सिंह ने सर्वाधिक 31 और नीरज ने 15 रन बनाए।
विज्ञापन


 ऊधमसिंह नगर के गेंदबाज पंकज ने 4 और दीपक ने 3 विकेट लिए। जवाबी बल्लेबाजी में ऊधमसिंह नगर ने 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मंदीप ने सर्वाधिक 18 और राजन, मंदीप द्वितीय ने टीम के लिए 15-15 रन जुटाए। मैच के निर्णायक अनिज जोशी और संजय सिंह चौहान थे। आयोजन में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रवींद्र सिंह महर, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, दीपक पचौली, सतीश शर्मा, हसीफ अहमद, विनय आदि ने सहयोग दिया। एसोसिएशन के प्रदेश सचिव डा. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि कलस्टर मीट का तीसरा मैच ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें