फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव हुए पास

Fri, 12 Jun 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पालिका को अतिरिक्त बजट दिए जाने समेत क्षेत्र के विकास से जुड़ी योजनाओं का मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपने का निर्णय लिया गया है। वित्त आयोग मद की शेष बची धनराशि से 60 हार्स पावर का नया ट्रैक्टर खरीदने का प्रस्ताव पारित किया गया है। पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में अप्रैल और मई के आय-व्यय की पुष्टि की गई।
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान के लिए 2.50 करोड़ बजट की मांग के साथ ही टनकपुर को बड़ी रेल लाइन से जोड़ने, मां पूर्णागिरि को पर्यटन मानचित्र में शामिल करा प्रचार-प्रसार करने, शहर की नजूल भूमि फ्रीहोल्ड किए जाने, पुरानी तहसील की भूमि को नगर पालिका को हस्तांतरित करने, टनकपुर में मेडिकल कालेज खोलने, शहर में सीवर लाइन का विस्तार किए जाने का मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। इसके अलावा राशन कार्डों के पृथकीकरण के लिए पूर्ति विभाग से पत्राचार करने, भवन नामान्तरण से पूर्व भवन की कीमत की जांच कराने का निर्णय लिया गया है। ईओ शेखर चंद्र जोशी के संचालन में हुई बैठक में सभासद देवेंद्र सिंह, हसीब अहमद, शोभा देवी, गिरीश खर्कवाल, सौरभ अग्रवाल, पूजा निषाद, सज्जाद हुसैन, फैसल सिद्दकी, रामदयाल, हेमंत कलखुड़िया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें