फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: विज्ञान नाटक में उदनयन इंटरनेशनल और यूसीएसएस की टीम प्रथम

Wed, 07 Oct 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर के पीएमश्री जीआईसी में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। विज्ञान नाटक सीनियर वर्ग में उदयन इंटरनेशनल स्कूल और जूनियर वर्ग में यूसीएसएस की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

विज्ञान मॉडल सीनियर वर्ग में यर्थाथ बगौली प्रथम, सचिन कुमार द्वितीय, ईशा बोहरा तृतीय और जूनियर वर्ग में पियूष सिंह फर्त्याल प्रथम, निखिल भट्ट द्वितीय, पारूल कुमारी तृतीय रहे। कविता पाठ हिंदी सीनियर वर्ग में मानसी जोशी प्रथम, अराध्या भट्ट द्वितीय, कंगना तृतीय और जूनियर वर्ग में श्रेया पांडेय प्रथम, दिव्यांशी खर्कवाल द्वितीय, गार्गी तृतीय रहे। कविता पाठ अंग्रेजी सीनियर वर्ग में विजेता मेहरा प्रथम, स्मृति अधिकारी द्वितीय, सिमरन तृतीय और जूनियर वर्ग में चंद्रांशी राय प्रथम, सिद्धि पांडेय द्वितीय, अकक्षती तृतीय रहे। विज्ञान प्रश्नोत्तरी सीनियर वर्ग में अमित भट्ट, गौरव भट्ट, रीतिका मेहता और जूनियर वर्ग में नरेश चंद्र, दिव्यांशु जोशी, मानसी पहले तीन स्थानों पर रहे। प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह बिष्ट ने सभी का आभार जताया। जिला समन्वयक नवीन पंत ने बताया कि स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब नौ से 10 अक्तूबर तक बागेश्वर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। संचालन जिला विज्ञान समन्वयक नरेश जोशी ने किया। इस दौरान ललित मोहन बोहरा, जगदीश अधिकारी, चक्रपाणि चतुर्वेदी, नवीन पांडेय, भुवन जोशी, जीवन सोरारी, सतीश गहतोड़ी, डॉ. दीपक सोराड़ी, राजेंद्र गड़कोटी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें