फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Road Accident: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी वैगनार कार, दो युवकों की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

Tue, 04 Nov 2025 12:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

डूंगरा बोरा में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
चंपावत में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले के सीमांत क्षेत्र डूंगरा बोरा में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार चालक मुकेश कुमार निवासी डूंगरा बोरा अपनी वैगनार कार (यूके 03टीए 2479) से लोहाघाट जा रहे थे। कार में मुकेश के अलावा मनीषा और विक्रम राम भी सवार थे। डूंगरा बोरा के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में चालक मुकेश कुमार और मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

 

हादसे में घायल विक्रम राम खुद ही खाई से निकलकर सड़क तक पहुंचे। उन्हें तत्काल उपचार के लिए लोहाघाट स्थित उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें