फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भारत-नेपाल सीमा पर तीन दिनी नगरूघाट मेला शुरू

Mon, 03 Nov 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
 नगरूघाट मेले का शुभरंभ करते ब्लाक प्रमुख महेंद्र ढेक। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड के दूरस्थ भारत-नेपाल सीमा पर लगने वाले तीन दिनी नगरूघाट मेले का सोमवार को क्राॅस कंट्री के साथ शुभारंभ हो गया। मेले को लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है। मंगलवार को दोपहर बाद सल्टा, बगोटी और जमरसों गांवों से नागार्जुन बाबा के देव डांगरों को सजाया जाएगा और देवताओं को अवतरित कराकर मेले की ओर प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

मेला समिति अध्यक्ष जगदीश चंद्र कलौनी की अध्यक्षता और डॉ. सतीश चंद्र पांडेय के संचालन में रामलीला मंच मडलक में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह ढेक ने दीप जलाकर किया। श्री नागार्जुन मंदिर और नगरूघाट मेला समिति की ओर से मेले के प्रथम दिन रामलीला मंच मडलक में युवाओं की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और क्रॉस कंट्री कराई गई। ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह ढेक ने प्रतिभागियों को ट्रैक सूट वितरित किए।
क्रॉस कंट्री में चमदेवल के पुष्कर चंद प्रथम, सागर धौनी द्वितीय, टनकपुर के पवन रेंसवाल तृतीय, नितिन बोहरा लोहाघाट चतुर्थ और चमदेवल के कमल धौनी पंचम स्थान पर रहे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में महेंद्र सिंह प्रथम, धीरज चंद द्वितीय, सुभाष धौनी तृतीय रहे। वहां अध्यक्ष जगदीश चंद्र कलौनी, सचिव कमल बोहरा, विक्रम सिंह सामंत, रमेश चंद, प्रेम सिंह, गणेश सिंह, प्रधान रमेश सिंह, महेश जोशी, अध्यापक पीतांबर पांडेय, ईश्वर बोहरा, मदन सिंह धौनी, खीम सिंह कुंवर, संतोक धौनी, डाॅ. महेंद्र सिंह सामंत, प्रकाश चंद, उमेद सामंत, रामलीला समिति अध्यक्ष यतीश चंद्र पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें