फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभाओं को पंख दो, नहीं तो बाहर जाओ

Tue, 24 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
प्रतिभाओं को पंख दो, नहीं तो बाहर जाओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेल प्रशिक्षकों को अब नतीजे देने होंगे। ऐसा नहीं होने पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। खेलों में न सही, कम से कम युवकों को सेना, अर्द्ध सुरक्षा बल अथवा पुलिस की नौकरी लायक बनाने में मदद करनी होगी। खेल निदेशालय ने ये नई गाइड लाइन जारी की है। हर जिले के खेल अधिकारियों को प्रशिक्षण शिविर की नियमित मॉनिटरिंग करने होगी।
विज्ञापन


खेल विभाग के संयुक्त निदेशक प्रशांत आर्य ने जिले में संचालित किए जाने वाले प्रशिक्षण शिविरों में पुख्ता निगरानी के निर्देश दिए हैं। खेल अधिकारियों से शिविर की निरंतरता से लेकर आकस्मिक मुआयना करने को कहा गया है। प्रशिक्षण शिविर की जरूरत, खेल परिणाम, भावी संभावनाओं से लेकर प्रशिक्षक की उपलब्धि का पूरा ब्योरा देना होगा। यहां तक कि खेल प्रशिक्षकों को हर साल रिफ्रेशर कोर्स कराया जाएगा। दो दिन के इस कोर्स में बेसिक और एडवांस जानकारी दी जाएगी। साथ ही साप्ताहिक, मासिक, त्रैमासिक और वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अतिरिक्त नियमित अंतराल के संबंध में जानकारी दी जाएगी। उनके इस योगदान के बाद ही नवीनीकरण मिल सकेगा।

जिले के पांच केंद्रों में 23 प्रशिक्षक दे रहे ट्रेनिंग
जिले के पांच केंद्रों में इस वक्त कुल 23 प्रशिक्षक काम कर रहे हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी ने बताया कि ये प्रशिक्षक चंपावत के अलावा लोहाघाट, टनकपुर स्टेडियम, ऊचौलीगोठ और बनबसा में प्रतिभाओं को ट्रेड कर रहे हैं। टनकपुर में फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, बाक्सिंग, वॉलीबाल, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, चंपावत में फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, एथलेटिक्स, लोहाघाट में क्रिकेट, वॉलीबाल, एथलेटिक्स, हॉकी, कराटे, फुटबॉल, मुक्केबाजी तथा बनबसा में फुटबॉल, कराटे, ताइक्वांडो और ऊचौलीगोठ में मुक्केबाजी की ट्रेनिंग दी जा रही है। इन चारों केंद्रों में 311 खिलाड़ियोें को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


1 जून 8 जून तक चलेगी ट्रेनिंग
जिले के तमाम कांट्रेक्ट प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण 1 जून से देहरादून में शुरू होगा। फुटबॉल, वॉलीबाल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल का प्रशिक्षण 1 जून से, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, बाक्सिंग का 4 जून से तथा हॉकी, क्रिकेट और कराटे का प्रशिक्षण 7 जून से होगा। सभी प्रशिक्षण दो दिन के होंगे।

निदेशालय से मिले निर्देश के मुताबिक प्रशिक्षकों का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन का आधार प्रशिक्षक द्वारा चयनित प्रशिक्षणार्थी होंगे। प्रशिक्षक का मूल्यांकन अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्कूल, अखिल भारतीय, ग्रामीण स्तर की राष्ट्रीय, उत्तरी जोन में पदक विजेता अथवा हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के आधार पर होगा। इसके अलावा स्पोर्ट्स कॉलेज, स्पोर्ट्स हॉस्टल, सेना, पुलिस, अर्द्ध सैनिक बल या किसी अन्य विभाग में चयनित प्रशिक्षणार्थी को भी उनके योगदान में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

आरएस धामी जिला क्रीड़ाधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें