फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं दोपहिया वाहन चालक

Mon, 05 Mar 2018 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में बगैर हेलमेट बाइक चलाता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुलिस प्रशासन के लाख दावों के बाद भी बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों पर लगाम नहीं लग पा रही है। फर्राटा भर रहे दोपहिया वाहन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कई बाइक सवार हेलमेट को पहनने के बजाय वाहन में लटकाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। एक बाइक में तीन-तीन लोग सफर कर रहे हैं। जिस वजह से दुर्घटना होने का खतरा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन


बीते दिनों चंपावत गोरलचौड़ रोड में हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई थी। हेलमेट नहीं पहनने की वजह से यह युवक दुर्घटना का शिकार हुआ था। बावजूद इसके अभी भी तमाम लोग बगैर हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चला रहे हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन लगातार ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग और बगैर हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा कर रहा है। इसके बाद भी कई बाइक सवार यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यातायात नियमों का पालन करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभिभावकों से भी नाबालिगों को दोपहिया वाहन नहीं देने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन


एक साल में काटे गए 25654 चालान
चंपावत। बीते एक साल में पुलिस प्रशासन ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2017 में कुल 25654 चालान किए गए। जिनसे 31.75 लाख रुपये का समायोजन वसूल किया गया। इसके अलावा बीते वर्ष बगैर हेलमेट बाइक चलाने वाले 8411 चालकों का चालान किया गया।  इस साल जनवरी माह में 793 चालान और 94 हजार रुपये, फरवरी में 544 चालान करने के साथ ही 76 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।

कोट
यातायात नियमों को सख्ती से लागू करवाया जा रहा है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही अभिभावकों से भी संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन

धीरेंद्र सिंह गुंज्याल पुलिस अधीक्षक, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें