चंपावत के मुडियानी के पास आपस में भिड़े वाहन।
- फोटो : CHAMPAWAT
मुड़ियानी के पास विपरीत दिशा से आ रहे दो वाहनों की टक्कर में एक यात्री घायल हो गया। दुर्घटना का कारण मैक्स का ओवरटेक करना बताया जा रहा है। घायल को जिला अस्पताल लाया गया है।
शुक्रवार सुबह 9:15 बजे लोहाघाट से टनकपुर की ओर जा रही अल्टो कार (यूके 03टीए, 5151) टनकपुर से चंपावत की ओर आ रही मैक्स (यूके 05 टीए, 0228) से मुडियानी के पास भिड़ गई। इस घटना में अल्टो में सवार यात्री जोत सिंह को काफी अधिक चोटें आई हैं। जबकि तीन अन्य यात्री मामूली चोटिल हो गए। घायल जोत सिंह को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है।
मैक्स बाल विकास विभाग के कर्मचारियों ने बुक की थी जो टनकपुर में नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग के लिए टनकपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि लोहाघाट निवासी मैक्स चालक माधो सिंह पुत्र रतन सिंह मोड़ पर कैंटर को ओवरटेक करने के लिए तेजी से निकला जिससे यह हादसा हुआ।
अल्टो कार चालक ललित पंत पुत्र देवी दत्त पंत ने बताया कि सामने से आ रही मैक्स से बचने के लिए उसने काफी प्रयास किया लेकिन मैक्स की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों आपस में भिड़ गईं। दोनों वाहनों में 15 यात्री सवार थे।