फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो व्यापारियों के पास 4 किलो पॉलिथीन मिली, जुर्माना

Wed, 27 Dec 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में पॉलीथिन की चेकिंग करती नगर पालिका की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर पालिका ने शहर में पॉलिथीन के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दो व्यापारियों के खिलाफ चार किलोग्राम पॉलिथीन मिली। इन व्यापारियों के खिलाफ अर्थदंड लगाने के साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार के नेतृत्व में बुधवार शाम को पालिका ने शहर की 20 से अधिक दुकानों में छापा मारा। इस दौरान दो व्यापारियों के पास से चार किलोग्राम से अधिक पॉलिथीन मिली। दोनों व्यापारियों को एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही आगे से पॉलिथीन का उपयोग करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।

छापामार अभियान के साथ ही पालिका ने नाली से आगे निर्माण का भी मुआयना किया। अलबत्ता पूर्व में पालिका द्वारा दी गई चेतावनी के बाद ज्यादातर व्यापारियों ने नाली से आगे के निर्माण को हटा लिया। अभियान में मनमोहन सिंह रौतेला, ललित पुनेठा, पवन पांडेय आदि पालिका कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें