मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अध्यक्ष पद दो, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन और सचिव पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। जारी की गई सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 362 हो गई है।
चुनाव अधिकारी हीरा बल्लभ तिवारी और नरेश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का समय पूरा हो गया है।
अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष किशन तिवारी और भुवन चंद्र पांडेय ने नामांकन कराया है।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए नेत्रबल्लभ तिवारी, रमेश तिवारी, नीरज पांडेय, कोषाध्यक्ष पद के लिए पूरन पांडेय, दिनेश तिवारी और कैलाश पांडेय एवं सचिव पद के लिए गिरीश पांडेय, सुरेश तिवारी ने नामांकन दर्ज कराया है। 9 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 10 को नाम वापसी की अंतिम तारीख है।
23 अक्तूबर को मतदान होगा। इधर, नामांकन दाखिल होने के साथ ही प्रत्याशी अपनी जीत पक्की करने को माहौल बनाने में जुट गए हैं।