फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती रैली में सुरक्षा के निर्देश

Fri, 07 Oct 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली में सुरक्षा के निर्देश  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा सैनिक छावनी में 15 अक्तूबर से शुरू हो रही सेना की भर्ती रैली की तैयारियां जोरों से चल रही है।

शुक्रवार को भर्ती रैली के नोडल अधिकारी एसडीएम अनिल चन्याल ने सैन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर सजग रहने के निर्देश दिए।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। भर्ती के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी जिला सूचना अधिकारी को सौंपी गई है। 

तहसील में आयोजित बैठक में एसडीएम ने लोनिवि को भर्ती स्थल पर बैरिकेडिंग लगाने, अस्थायी शौचालय बनाने, बिजली विभाग को रोशनी, नगर पालिका को टैंकर से पेयजल की व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि 15 अक्तूबर को चंपावत, 16 को पिथौरागढ़, 17 को अल्मोड़ा, 18 को बागेश्वर, 19 को नैनीताल, 20 को ऊधम सिंह नगर, 21 को डीएससी को दौड़ होगी। 22 अक्तूबर को सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा। बैठक में कर्नल वाईपी वैनवेट, ले. कर्नल मनीष, ले. कर्नल एमबी बिरादर, हवलदार प्रदीप सिंदे, नगर पालिका के जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, लोनिवि के एपीएस बिष्ट, बीएसएनएल के सहायक तकनीकी अधिकारी दीपक पासवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें