फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोग घायल, रेफर किया

Thu, 05 Sep 2024 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर बस्तिया के पास अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उप जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के एसआई कुशल नगरकोटी ने बताया कि बुधवार शाम चंपावत की ओर से टनकपुर आ रहे स्कूटी सवार दो लोगों ने बस्तिया पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल स्कूटी सवार जिला ऊधमसिंह नगर के खटीमा तहसील के चकरपुर बिगराबाग निवासी कमलजीत (34) और रोहन टम्टा (25) घायल हो गए। दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल के डॉ. जितेंद्र जोशी ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया कर दिया। बताया कि दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया। दोनों के सिर पर गहरी चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें