फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग-अलग सड़क हादसों ने निगलीं दो जिंदगियां

विज्ञापन
लोहाघाट-पंचेश्वर सड़क पर मड़ में खाई में समाई बोलेरो कार। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट क्षेत्र के लिए पौष का पहला रविवार काला रविवार साबित हुआ। रविवार को बाराकोट की देवली माफी सड़क और लोहाघाट के पंचेश्वर मार्ग पर दो अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि इन हादसों में एक अधेड़ और एक किशोर की मौत हो गई। जबकि तीन सवार मामूली रूप से घायल हुए। पोस्टमार्टम के बाद शाम को दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग पर रविवार को लोहाघाट को आ रही बोलेरो कार (यूके 03 टीए /0530) मड़ गांव के पास अचानक गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कमल किशोर (50) पुत्र लक्ष्मीदत्त पांडेय निवासी ग्राम मड़ तहसील लोहाघाट की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में कार में सवार डकला निवासी जगदीश राम, मड़ गांव निवासी कल्याण सिंह और अमित पांडेय जख्मी घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को लोहाघाट अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इसके अलावा रविवार को दोपहर में बाराकोट के गल्लगांव-देवली माफी सड़क पर सेरी से सिमलटुकरा की ओर जा रही पिकप (यूके 03 सीए/ 0820) ढटीगांव राजियाना के पास अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। राजस्व उप निरीक्षक सुनील माहरा ने बताया कि हादसे में सचिन कुमार (17) पुत्र नवीन कुमार निवासी ग्राम बैड़ाओड़ बाराकोट ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें