फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठिन हालात में सरहद की हिफाज कर रहे एसएसबी जवान: देवरानी

विज्ञापन
एसएसबी के स्थापना दिवस पर चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में कुमाऊंनी नृत्य प्रस्तुत करते जवान। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के 57 वें स्थापना दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। कमांडेंट प्रमोद देवरानी ने स्थापना दिवस कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कहा कि एसएसबी के जवान कठिन हालातों में सरहद की सुरक्षा में बहादुरी से दिन-रात जुटे हैं। इस मौके पर 20 दिसंबर 1963 को स्थापित एसएसबी के इतिहास की जानकारी देते हुए सीमा की हिफाजत में योगदान की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एसएसबी जवानों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी समेत कई प्रदेशों की विविधता भरी संस्कृति उकेरते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। एसएसबी के स्वानदस्ते ने भी हैरतंगेज करतब दिखाए। संदीक्षा परिवार की महिलाओं की म्युजिकल रेस, सुई-धागा रेस और छोटे बच्चों की जलेबी दौड़ प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को कमांडेंट ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर जवानों और संदीक्षा संघ ने कई स्टॉल लगाए। कार्यक्रम में उप कमांडेंट हरेंद्र सिंह, संतोष पंडित, राजन कुमार, सहायक कमांडेंट नितिन कुमार सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
संकेतों से दिया पेड़ों को बचाने का संदेश
चंपावत। एसएसबी के स्थापना दिवस पर यूं तो एक से बढ़कर एक उम्दा कार्यक्रम हुए, लेकिन इनमें से एक कार्यक्रम ऐसा था, जो बगैर कुछ कहे सिर्फ संकेतों के जरिए ही बड़ा संदेश दे गया। कम्युनिकेशन शो के नाम से हुए इस कार्यक्रम में एसएसबी के जवानों ने पेड़ों को बचाने के लिए किसान की मेहनत को दर्शाया। साथ ही जब इस पेड़ को एक व्यापारी खरीदता है, तो वह थोड़े से लालच के लिए पेड़ को काट कर नष्ट कर पर्यावरण पर चोट करता है। संचार विंग के एसआई रवि कुमार के नेतृत्व में हुए इस कम्युनिकेशन शो में सचिन कुमार सहित कुल छह कर्मियों ने अदाकारी की। (ब्यूरो )
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने एसएसबी के इतिहास से रूबरू कराया
लोहाघाट (चंपावत)। एसएसबी के स्थापना दिवस पर पूर्व अर्ध सुरक्षा संगठन के जिलाध्यक्ष नारायण राम टम्टा की अध्यक्षता और संरक्षक आरपी ओली के संचालन में हुई बैठक में एसएसबी के गौरवमयी इतिहास की जानकारी दी गई। साथ ही कर्मियों की समस्याओं को दूर करने के लिए एकजुट पहल करने की बात कही गई। बैठक में भवान सिंह, एलएल साह, किशोरी लाल, मोती राम, हरीश कलखुड़िया, रमेश उप्रेती आदि मौजूद थे। (संवाद)
शिवम और पूनम ने जीती दौड़
लोहाघाट (चंपावत)। आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आधा घंटा रोज दौड़ प्रतियोगिता हुई। बच्चों की दौड़ में शिवम बोहरा, सुमन जोशी और पायल, महिलाओं की दौड़ में पूनम देवी, रुचि और नीलू तोमर ने क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। दौड़ में हिमवीर परिवार की महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी बसंत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 30 मिनट व्यायाम जरूरी है। इस मौके पर बरिंदर सिंह, विनिता, श्रीपाल ह्यांकी, अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे। (संवाद)

एसएसबी के स्थापना दिवस पर चंपावत में भांगड़ा पेश करते एसएसबी कर्मी।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें