फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापक वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं विद्यार्थी : वल्दिया

Sun, 05 May 2019 12:16 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
गंगोलीहाट के एचजीवीएस के सभागार में आयोजित आउटरीच कार्यक्रम में मौजूद वैज्ञानिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गंगोलीहाट में हिमालयन ग्राम विकास समिति के दो दिवसीय साइंस आउटरीच प्रोग्राम का आगाज हो गया है। प्रख्यात भू विज्ञानी पद्मभूषण प्रोफेसर केएस वल्दिया ने हिमालय की उत्पत्ति और संरचना के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे संकुचित नहीं, बल्कि व्यापक वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं। 

विज्ञापन


संस्थान में चल रहे साइंस आउटरीच कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के 120 छात्र-छात्राएं और शिक्षकों को देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक अहम जानकारी दे रहे हैं। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पंतनगर विश्वविद्यालय के बायोटेक्नालाजी विभाग के पूर्व प्रोफेसर बीडी लखचौरा ने बायोटेक्नोलाजी के क्षेत्र में कैरियर की संभावनाएं गिनाईं।

साथ ही बायोतकनीकी के विभिन्न अनुप्रयोगों की जानकारी दी। इस क्षेत्र में हो रहे नवीन प्रयोगों से अवगत कराया।  इस दौरान कुमाऊं विवि की विज्ञान संकाय की डीन प्रोफेसर गंगा बिष्ट, डॉ. नरेंद्र सिंह सिजवाली, पंत विवि के प्रो. एएस जीना आदि ने भी अपने विषयों से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन


हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि साइंस आउटरीच कार्यक्रम वर्ष 2009 से चलाया जा रहा है। अब तक 427 विद्यालयों के 18266 छात्र, छात्राएं और 1055 शिक्षक र्काक्रम से लाभान्वित हुए हैं। कार्यक्रम में डॉ. जेएन पंत, प्रोफेसर पीएस महर, प्रोफेसर कमान सिंह कठायत, बीएस कोरंगा, दिनेश भट्ट, लखपत सिंह राणा, सत्येंद्र पांडे आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें