फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व सेवक संघ का दो दिनी कार्य बहिष्कार शुरू

विज्ञापन
चंपावत तहसील परिसर में प्रदर्शन करते राजस्व सेवक संघ के सदस्य। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने सोमवार से दो दिनी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। राजस्व कर्मियों ने तहसील परिसर में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष पुष्कर नाथ और सचिव राजीव मेहरा ने कहा कि नौ फरवरी को राजस्व परिषद की ओर से जारी आदेश का विरोध किया जा रहा है। इस आदेश में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की गैर मौजूदगी में राजस्व विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों को न्यायिक कार्य छोड़कर अन्य कार्य करने को कहा गया है।
उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से राजस्व निरीक्षकों की पदोन्नति नायब तहसीलदार पद पर किए जाने की मांग भी उठाई जा रही है। कार्य बहिष्कार करने वालों में शंकर सिंह बंग्याल, ऋषण कुमार, गोविंद बल्लभ, अनिल कुमार टम्टा, कुसुम गोस्वामी, उषा राय, बबीता, दीपा, ललिता जोशी, सलमान, अशोक कुमार, मनोज कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें