फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पंचेश्वर में दो दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव शुरू

Tue, 13 Jan 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के पंचेश्वर में उत्तरायणी महोत्सव के शुभारभ पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। स्रोत : श्रद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित पंचेश्वर के चमू बाबा मंदिर में दो दिवसीय उत्तरायणी मेला शुरू हो गया है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को मेले का शुभारंभ मंदिर समिति के लोगों ने सामूहिक पूजा-अर्चना कर किया। पुजारी महेश सुतेड़ी और मथुरा दत्त कलौनी ने पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पर्व पर स्नान कर चमू देवता मंदिर में पूजा-अर्चना की। रात्रि जागरण में स्थानीय लोगों के अलावा चंपावत, पिथौरागढ़ और नेपाल से पहुंची भजन मंडली ने भजन-कीर्तन का गायन किया। मेले में पुलिस, एसएसबी ने कडे़ सुरक्षा इंतजाम किए हैं। समिति के राकेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। वहां मदन कलौनी, भगवान सिंह, प्रकाश सिंह, भीम सिंह, भुवन सुतेडी, कैलाश भट्ट, वीके सामंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें