फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: देव रथ यात्रा के साथ दो दिवसीय उत्तरायणी मेले का आगाज

Tue, 13 Jan 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के बेलखेत मंदिर के लिए तैयार कैलपाल बाबा का डोला। स्रोत : मेला कमेटी
विज्ञापन
चंपावत। दियूरी ग्राम पंचायत के बेलखेत में दो दिवसीय उत्तरायणी मेले का देव रथ यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। दियूरी से बेलखेत तक सड़क से होते हुए 40 किमी लंबी डोला यात्रा निकाली गई। देव डांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

मेला कमेटी संरक्षक सुंदर सिंह बोहरा ने बताया कि चंद राजाओं के समय से चली आ रही परंपरा को आज भी भक्तों की ओर से बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्कृति संध्या के साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन भव्य झांकी और डोला यात्रा निकाली गई। यात्रा दियूरी, बगेला, नायल, धौन, स्वाला, अमोड़ी होते हुए बेलखेत कैलपाल मंदिर में पहुंची। इसके बाद देर शाम लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें