फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रीठा साहिब में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व

Tue, 13 Jan 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
रीठा साहिब गुरुद्वारा परिसर में लोहड़ी मनाते लोग। संवाद
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में धूमधाम से लोहड़ी मनाई गई। गुरुद्वारे के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह, मुख्य ग्रंथी निर्मल सिंह और सागर सिंह ने अरदास कर अग्नि जलाई। इसमें मूंगफली और गुड़-रेवड़ी को अग्नि में डालकर सभी तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों में प्रसाद के रूप में बांटा गया। यह कार्य प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का एक तरीका है। इस दौरान पूरे दिन लंगर लगाया गया। साथ ही भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। वहां सोनी सिंह, सतनाम सिंह, आकांक्षा, आकृति, रेखा, भगवान राम आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें