फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी कास्मेटिक के साथ दो महिला तस्कर दबोचीं

विज्ञापन
बनबसा बैराज चौकी पुलिस की पकड़ में महिला तस्कर। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
पी शारदा बैराज पुलिस ने दो महिला तस्करों से बड़ी मात्रा में विदेशी कास्मेटिक की खेप पकड़ी। कस्टम ने सामान जब्त कर महिलाओं पर कस्टम अधिनियम के तहत मुकदमा दायर कर उन्हें छोड़ दिया है। कस्टम विभाग के अधिकारी पकड़े गए सामान का वास्तविक मूल्यांकन करेंगे।
विज्ञापन

शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांस्टेबल श्यामलाल, जीवन चंद, जीवन चंद और पूनम लोकता चेकिंग अभियान पर थे। इसी बीच उन्हें दो संदिग्ध महिलाओं के नेपाल की ओर से तस्करी के सामान के साथ बनबसा आने की सूचना मिली।
उन्होंने दो महिलाओं को बेलबंद्धगोठ के निकट के जंगल से आते देखा। बैराज पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से बड़ी मात्रा में विदेशी कास्मेटिक (3200 पीस क्रीम और 296 नग विदेशी टूथपेस्ट) बरामद हुए। बैराज चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए कास्मेटिक की कीमत करीब 70 हजार रुपये है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि दोनों महिलाएं पीलीभीत (यूपी) की निवासी हैं। दोनों को सामान समेत कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया। महिलाओं ने पूछताछ में नेपाल से सामान लाकर भारत में बेचने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें