फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
बनबसा में पुलिस एवं एसएसबी की गिरफ्त में नेपाली चरस तस्कर। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर चल रही एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान दो नेपाली लोगों को ढाई किलो से अधिक चरस के साथ पकड़ा गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। तस्कर नेपाल से चरस लाकर भारत में बेचने वाले थे।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस एवं एसएसबी सीमा पर सघन चेकिंग में जुटी थी। इसी बीच भारत नेपाल सीमा पिलर संख्या 805/03 के निकट बंदा नंबर 02 पर दो लोग संदिग्ध हालात में नेपाल से भारत आते दिखे।
नजदीक जाकर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास 2 किलो 600 ग्राम चरस बरामद हुई। सीओ बीसी पंत ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने नेपाल के डांग से चरस लाकर पंजाब के चंडीगढ़ में बेचने की बात स्वीकारी है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि नेपाल के कपिलवस्तु जिले के विजय नगर नगर पालिका नंबर 14 निवासी बल बहादुर घर्ती मगर के कब्जे से 1 किलो 150 ग्राम चरस मिली।
विज्ञापन

उसके साथी रोलपा जिले के उवा गांव पालिका नंबर 5 निवासी गुमीलाल घर्ती मगर के कब्जे से 1 किलो 450 ग्राम चरस मिली है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में सीओ बीसी पंत, थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, कां. मंजीत सिंह, अभिनंदन गौड़, एसएसबी 57 वीं वाहनी ई कंपनी के कमांडर पुष्कर सिंह धामी (निरीक्षक), एएसआई शिवकुमार पासवान, एचसी मौ. हसन, कां. विक्रम सिंह, रजनेश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें