फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल

विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हेमेश खर्कवाल। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता और दो बार के विधायक हेमेश खर्कवाल को कांग्रेस का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल, युवक कांग्रेस से लेकर कांग्रेस की जिला इकाई में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हेमेश खर्कवाल उत्तराखंड विधानसभा के 2002 में हुए पहले चुनाव में चंपावत सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद वह दूसरी बार 2012 में विधायक बने।
विज्ञापन

विधानसभा के चार चुनाव लड़ चुके खर्कवाल को पिछले चुनाव में शिकस्त मिली थी। इसके बावजूद संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रूप से उनकी भागीदारी बनी रही। खर्कवाल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेहद भरोसेमंद माने जाते हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, सेवादल प्रभारी हरीश चौधरी, भुवन चौबे, सभासद रोहित बिष्ट, सुधीर साह, विकास साह, एडवोकेट श्याम कार्की आदि ने उम्मीद जताई कि खर्कवाल के महामंत्री बनने से संगठन को नई ताकत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें