चंपावत। कोतवाली की चल्थी चौकी पुलिस ने एक किलो 290 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। दोनों आरोपी पहाड़ से चरस लेकर मैदानी क्षेत्र में बेचने ले जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि चल्थी चौकी पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के समीप नियमित चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों अमित राय निवासी सैलानीगोठ टनकपुर जिला चंपावत तथा रमेश राय निवासी कोयाटीगूंठ, थाना लोहाघाट जिला चंपावत के कब्जे से एक किलो 290 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ चल्थी चौकी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में चल्थी चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद, कांस्टेबल भुवन वर्मा एवं अरुण राणा आदि शामिल रहे।