फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिले के बेलखेत में ट्राली संचालन शुरू

Mon, 26 Aug 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
 चंपावत के बेलखेत क्षेत्र में ट्रॉली से आवाजाही करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। बेलखेत गांव में लोनिवि के ट्राली का संचालन शुरू हो गया है। जुलाई में बारिश से बेलखेत को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला झूलापुल बहने से सैकड़ों ग्रामीण नदी के उस पार फंस गए थे। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्राली निर्माण कार्य किया गया है।
विज्ञापन

ट्राली से आवाजाही शुरू होने से नदी पार रहने वाले सैकड़ों ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्राम प्रधान बालम सिंह बोहरा और क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर सिंह बोहरा ने बताया कि बारिश के चलते झूलापुल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। नदी पार रहने वाले बेलखेत और बेलूना के ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो गई थी। उन्होंने बताया कि ट्राली निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सोमवार से संचालन शुरू हो गया है।
कोट

बेलखेत क्षेत्र में नदी के उसे पर रह रहे ग्रामीणों के लिए 18 लाख रुपये की लागत से ट्राली निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आवाजाही शुरू हो गई है। संचालन से पूर्व ट्रायल भी लिया गया। जल्द ही क्षेत्र के लोगों के लिए झूला पुल निर्माण का कार्य भी किया जाएगा। - एमसी पलड़िया, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें