फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चल्थी फीडर में बिछाई जाएगी ट्रिपल एसी कंडक्टर लाइन

Wed, 31 Jul 2024 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ऊर्जा निगम चल्थी फीडर क्षेत्र में ट्रिपल एसी कंडक्टर लाइन बिछाएगा। ट्रिपल एसी कंडक्टर लाइन बिछाने के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। फईडर की 150 किमी की लाइन में जरूरी जगहों पर कंडक्टर बिछ जाने के बाद खराब मौसम में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन

ट्रिपल एसी कंडक्टर लाइन के बिछ जाने के बाद खराब मौसम, प्राकृतिक आपदा और अन्य कारणों से लाइन में ट्रिपिंग नहीं होगी और बिजली आपूर्ति सुचारु रहेगी। उर्जा निगम के सहायक अभियंता संजय भंडारी ने बताया कि चल्थी फीडर 300 किमी लंबा है। इसमें से करीब 150 किमी जंगल का क्षेत्र है। यह लाइन अक्सर मौसम खराब होने पर बाधित हो जाती है। पेड़, टहनियां गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है। इससे निपटने के लिए अब विभाग ने ट्रिपल एसी कंडक्टर लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया है। अब 150 किमी के घने जंगलों के बीच से लाइन बनाई जाएगी। बताया कि विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें