फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदान दिवस पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
लोहाघाट में डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्घांजलि देते भाजपाई। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने देश के लिए दिए गए उनके योगदान को याद किया। जिला मुख्यालय में बुधवार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंकर दत्त पांडेय, मुकेश महराना, कपिल खर्कवाल, नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, सुनील पुनेठा, रमेश भंडारी आदि ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

लोहाघाट एनेक्सी भवन में गिरीश कुंवर के संचालन में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता ओर अखंडता को समर्पित रहा। वे अपने सिद्धांतों से कभी पीछे नहीं हटे। डॉ.मुखर्जी अखंड और एक भारत के लिए कश्मीर को देश की मुख्यधारा में लाना चाहते थे। उनका कहना था कि एक देश एक विधान होना चाहिए। उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए संघर्ष करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला अधिकारी, जिला महामंत्री श्याम ढेक, चेयरमैन गोविंद वर्मा, नवीन बोहरा, रेनू गड़कोटी, गिरीश कुंवर, मुकेश बिष्ट, मोहन पाटनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें