फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्घांजली दी

Fri, 17 Aug 2018 10:12 PM IST
उजाला ब्यूरो टनकपुर।
विज्ञापन
टनकपुर में कैंडल जलाकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्घांजली देते विभिन्न संस्था एवं संगठनों के कार्यकर्ता व नागरिक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर समूचे क्षेत्र में शोक की लहर छायी रही। भाजपा समेत विभिन्न संस्था, संगठनों ने अलग-अलग शोक सभाएं कर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। नगर भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के चित्र पत्र श्रद्घासुमन अर्पित किए एवं दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


शोकसभा में डा. देवी दत्त जोशी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, रोहिताश अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश भट्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश हैसियत, अमजद हुसैन, विपीन गुप्ता, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विद्या जुकरिया, निगम गुप्ता, कलावती कापड़ी, सुकुमार राय, प्रकाश पांडेय, हेमा कनवाल, केएन तिवारी, हेमा कनवाल, मनोरमा देवी, आनंद मौर्य, वकील अंसारी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

संस्कार भारती संगठन ने ज्याल फार्म में शोकसभा आयोजित की। जिसमें संस्था के अध्यक्ष कांतिबल्लभ जोशी, दिनेश चंद्र शास्त्री, भीम दत्त शर्मा, कैलाश चंद्र लोहनी, भैरव सिंह तड़ागी, पूरन भट्ट, प्रकाश जोशी, शांति भट्ट, देवकी जोशी, देव सिंह, विशन सिंह महर, कमलेश वर्मा, मुन्नी नेगी, राजेंद्र भट्ट, रेवाधर कापड़ी, कुंदन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी शोकसभा का दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्घांजली दी। जन चेतना परिषद संस्था के कार्यकर्ताओं ने भी शोकसभा आयोजित श्रद्घांजली दी एवं स्व. वाजपेयी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष विपीन कुमार, नारायण बाल्मीकि, राजीव मोहन सक्सेना, अमित कुमार वर्मा, लाल बहादुर, विशाल अग्रवाल, बिजेंद्र अग्रवाल, रमेश निषाद, शिव कुमार सक्सेना, सतीश कुमार, राजाराम, राजू, इकरार, मुकेश कश्यप, प्रमोद, विशाल, नितिन गुप्ता, अमित परवेज, शमशुल अंसारी आदि मौजूद थे।

इधर नगर व्यापार मंडल व नवयुवक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मैदान से मौन मार्च निकाल कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी को श्रद्घांजली दी गई। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, महामंत्री वैभव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, रामलीला कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, नीरज सिंह, मनोज प्रजापति, संजय सर्राफ, अमित जोशी बिट्टू, विशाल अग्रवाल समेत काफी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर श्रद्घांजली अर्पित की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें