फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो 15 सितंबर तक हो जाएगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती!

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर दिया जा रहा धरना डीएम, सीएमओ के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है। दोनों अधिकारियों ने 15 सितंबर तक अस्पताल में बाल रोग, स्त्री रोग, अस्थि रोग और ईएमओ की तैनाती करने की बात कही।
विज्ञापन


आंदोलन का नेतृत्व कर रहे युवा सामाजिक कार्यकर्ता विपिन गोरखा ने बताया कि तय समय तक विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती नहीं होने पर फिर से धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।

लोहाघाट सीएचसी में डीएम एसएन पांडेय, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने लोहाघाट सीएचसी में डॉक्टरों की तैनाती के लिए शासन को भेजे गई पूरी पत्रावली दिखाई जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। आंदोलन में अमित कुमार, सौरभ गोरखा, थपस गोरखा, मनीष थापा, आलोक जोशी, कुक्की साह, रमेश राम, गोपाल कनौज्जिया, दीपक जोशी, रॉबिन गोरखा, सूरज, मोनू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें