चंपावत। लॉकडाउन के दौरान लगे कर्फ्यू की अनदेखी पर तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। तीन अलग-अलग मामलों में इन तीनों लोगों के खिलाफ चंपावत कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि राजेंद्र मेहरा, विनोद वर्मा और हरीश चंद्र कर्फ्यू अवधि में बेवजह बाजार में घूम रहे थे। तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 ख के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।