फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीआरएच भूमि पर सैलानियों के लिए बनेगी स्मार्ट पार्किंग!

विज्ञापन
चंपावत में पर्यटक आवास गृह में इस खाली जगह पर स्मार्ट पार्किंग प्रस्तावित है। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने की मंशा से चंपावत में पर्यटन विभाग स्मार्ट पार्किंग बनाएगा। इसे लेकर विभाग ने पर्यटन निदेशालय को प्रस्ताव भेजा है। स्मार्ट पार्किंग की तमाम व्यवस्थाएं डिजिटल होंगी।
विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे पर्यटक आवास गृह (टीआरएच) परिसर और पर्यटन कार्यालय की खाली पड़ी जमीन में पर्यटकों के लिए स्मार्ट पार्किंग और कांफ्रेंस हॉल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। टीआरएच परिसर में बनने वाले कांफ्रेंस हॉल का उपयोग बैठक और गोष्ठियों के अलावा विवाह जैसे समारोह के लिए भी हो सकेगा। इसी हॉल के ऊपरी मंजिल में सैलानियों की कार व बाइक पार्क करने के लिए पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। 20 कार व बाइक की क्षमता वाली स्मार्ट पार्किंग बनाई जाएगी। नगर में पार्किंग न होने से दूरदराज के पर्यटकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा करना पड़ता है। टीआरएच गेट से 300 मीटर तक पैदल चलने वालों के रास्ता (वॉकिंग पाथ वे) बनाया जाएगा। पार्किंग के अलावा टीआरएच से गोरलचौड़ गेट तक खाली पड़े स्थानों में स्थानीय उत्पाद में मडुवा, चौलाई, शॉल, मोजे, ऊनी वस्त्र, वुडक्राफ्ट की आठ दुकानें भी बनाई जाएंगी।
पर्यटन आवास गृह में खाली पड़ी जमीन पर स्मार्ट पार्किंग बनाने के लिए प्रस्ताव पर्यटन निदेशालय भेजा गया है। करीब एक करोड़ रुपये लागत के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से पर्यटन के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकेेंगी। सुविधाएं बढ़ने से सैलानियों की आमद भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

- लता बिष्ट, जिला पर्यटन विकास अधिकारी।
बरातघर के पास 2.13 करोड़ से प्रस्तावित है पार्किंग स्थल
चंपावत। सैलानियों के अलावा चंपावत में एक बड़े पार्किंग स्थल का भी प्रस्ताव है। नगर पालिका ने पिछले साल अक्तूबर में तीन मंजिला पार्किंग का प्रस्ताव भेजा है। नगर पालिका के ईओ अभिनव कुमार ने बताया कि पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए पालिका ने 2.13 करोड़ रुपये की लागत से गोरलचौड़ मैदान में बरातघर के पास तीन मंजिला पार्किंग स्थल का प्रस्ताव बनाया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर पार्किंग की दिक्कत पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें