फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कठाड़ से दुधाधारी झरने तक बनेगा ट्रेक रूट, सैलानी होंगे आकर्षित

Tue, 05 Nov 2024 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के कठाड़ से दुधाधारी झरने तक पर्यटन विभाग की ओर से ट्रेक रूट बनाया जाएगा। इसके बाद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और क्षेत्र में पर्यटन कारोबार को भी पंख लगेंगे।
विज्ञापन

जिला योजना से दस लाख रुपये से कठाड़ से दुधाधारी झरने तक ट्रेक रूट और अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जाएगा। जिला योजना से 10 लाख रुपये स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए पहली किस्त पांच लाख रुपये विभाग को आवंटित कर दी गई है।
जिला मुख्यालय के दुधाधारी में स्थित प्राकृतिक झरने को देखने के लिए काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन झरने के आसपास सुविधाएं नहीं होने से पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मांग के बाद प्रशासन की ओर से जिला योजना में कठाड़ ग्राम पंचायत से दुधाधारी तक ट्रेक रूट विकसित करने का निर्णय लिया है। संवाद
कोट
कठाड़ से दुधाधारी झरने तक पर्यटन विभाग की ओर से ट्रेक रूट बनाया जाएगा। जिला योजना से 10 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। रूट निर्माण के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। पहली किस्त के रूप में पांच लाख रुपये विभाग को मिल गए हैं। - अरविंद गौड़ जिला पर्यटन विकास अधिकारी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें