फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: तल्लादेश आइए...मंच से टनकपुर का सिर्फ दो घंटे में कीजिए सफर, पहले करनी पड़ती थी 117 किमी की यात्रा

Mon, 04 Nov 2024 01:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

मंच तल्ला देश से टनकपुर की दूरी बहुत कम हो गई है। तरकुली से टीजे सड़क जुड़ने के बाद टनकपुर का सफर सिर्फ 53 किमी का रह गया है। जबकि मंच से टनकपुर का सफर 72 किमी हो गया है। इससे यात्रियों को मंच से टनकपुर पहुंचने में सिर्फ दो घंटे लगेंगे।
विज्ञापन
मंच क्षेत्र में तरकुली सड़क के टीजे सड़क से मिलने के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

चंपावत जिले के मंच तल्ला देश से टनकपुर की दूरी बहुत कम हो गई है। तरकुली से टीजे सड़क जुड़ने के बाद टनकपुर का सफर सिर्फ 53 किमी का रह गया है। जबकि मंच से टनकपुर का सफर 72 किमी हो गया है। इससे यात्रियों को मंच से टनकपुर पहुंचने में सिर्फ दो घंटे लगेंगे। वहीं मंच तामली क्षेत्र में 98 लाख की लागत से आठ किमी तरकुली से इससे आगे रूपालीगाड़ तक रोड कटिंग के कार्य का लोकार्पण विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने किया।

दीपावली के बाद भाई दूज पर तल्लादेश के लोगों को विकास के रूप में सड़क का तोहफा मिल गया। 25,000 से अधिक आबादी वाले सीमांत तल्लादेश को इसका लाभ मिलेगा। एसएसबी के जवानों के लिए आवाजाही आसान हेागी।

सड़क बनने से जहां पलायन बढ़ रहा था वहां अब रिवर्स पलायन बढ़ने की उम्मीद है। नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने कहा कि सीएम के नेतृत्व में जिला लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो। उन्होंने बताया कि तामली से रूपालीगाढ़-टनकपुर सड़क का कार्य भी प्रगति में है। सड़क पूरी होने के बाद बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

यहां सदस्य वन विकास निगम हरीश भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सिंह महर, मंडल अध्यक्ष तल्लादेश कैलाश सिंह बोरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष देव जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जोशी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा भुवन बिष्ट, पान सिंह, हरगोविंद सिंह, प्रधान तरकुली राकेश सिंह, रियासी रेनू देवी, भुवन बिष्ट और एसएसबी के प्रभारी गणेश पाल, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।

धार्मिक पर्यटन के भी खुलेंगे द्वार
तरकुली के टीजे सड़क के बनने से धार्मिक पर्यटन के द्वार भी खुलेंगे। तल्ला देश के प्रसिद्ध धाम गुरु गोरखनाथ मंदिर तक श्रद्धालुओं की पहुंच आसान होगी। सीधे टनकपुर से मंच पहुंचकर लोग पूजा अर्चना कर एक ही दिन में वापस टनकपुर जा सकेंगे जबकि पूर्व में लोग वाया चंपावत होते हुए मंच पहुंचते थे।

पहले करना पड़ता था 117 किमी का सफर

विज्ञापन

पहले जहां क्षेत्र के लोग चंपावत होते हुए 117 किमी का सफर कर टनकपुर पहुंचते थे। अब वहां डेढ़ घंटे में टनकपुर पहुंच सकेंगे। इससे उनका समय भी बचेगा और आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा। मंच से टनकपुर की दूरी 72 तो तरकुली की दूरी 64 किमी रह गई है। मंच की दूरी टनकपुर से 45 किमी और तरकुली की 53 किमी कम हो गई है। 

सड़क बनने से बड़ी राहत मिली है। तरकुली सड़क टीजे से मिलने से टनकपुर का सफर आसान हो गया है। सीएम का सड़क निर्माण कराने के लिए आभार है।
- गोविंद देवी, स्थानीय।

तरकुली सड़क के मिलान से तल्लादेश का विकास तेजी से होगा। यह सड़क ग्रामीणों के साथ ही एसएसबी के जवानों के लिए भी आवाजाही का एक आसान माध्यम बनेगी।

विज्ञापन

- हरीश भट्ट, स्थानीय।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें