फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बिजली लाइन पर गिरा पेड़, बस्तिया में बिजली गुल

Wed, 10 Jun 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। हाईवे में ककराली गेट के पास तेज हवा से दोपहर बाद 11 केवी बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया। लाइन क्षतिग्रस्त होते ही बस्तियां गांव में आपूर्ति ठप हो गई। बारिश और हवा थमते ही बिजली विभाग की टीम लाइन मरम्मत में जुट गई। देर शाम तक आपूर्ति सुचारू करने की बात कही गई। इस बीच क्षेत्र में तेज हवा से लोकल फाल्ट आने से बिजली की कुछ देर तक आंखमिचौली चलती रही।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के जेई नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर बाद करीब चार बजे तेज हवा के साथ बारिश के बीच ककराली गेट के पास पेड़ गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, इससे बस्तिया गांव में आपूर्ति प्रभावित हुई है। मरम्मत कार्य जारी है। कुछ घंटों में आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। बताया कि तेज हवा से नगर और ग्रामीण क्षेत्र में कुछ जगह लोकल फाॅल्ट आए, जिन्हें ठीक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें