फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी तस्करों ने साल का भारी भरकम पेड़ काटा, दो लकड़ी टालों से छह लट्ठे बरामद 16-12-49

विज्ञापन
वन विभाग द्वारा खटीमा रेंज के जंगल से काटे गए बरामद साल के लट्ठे। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। खटीमा रेंज के सालवनी जंगल में लकड़ी तस्करों का गिरोह सक्रिय है। सोमवार की रात तस्कर साल का बड़ा पेड़ काट ले गए। टीम ने दो टालों से छह लट्ठे बरामद किए हैं। बरामद लट्ठों की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। टीम तस्करों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

शहर से सटा खटीमा रेंज सालवनी के लिए प्रख्यात है। सोमवार रात तस्कर इस जंगल से पेड़ काट ले गए। विभागीय टीम ने लकड़ी की दो स्थानीय टालों से साल के छह लट्ठे बरामद किए हैं। वन दरोगा अशोक कुमार गौतम और बीट प्रभारी प्रहलाद सिंह गौनिया ने बताया कि हसीब की टाल से दो और दिनेश गड़कोटी की टाल से चार लट्ठे बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में लिप्त तस्करों का पता लगाया जा रहा है। टाल स्वामियों के खिलाफ भी वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें