नकपुर महाविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन फार्म
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षा के बीच स्थानीय महाविद्यालय में मंगलवार से प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इससे कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं की चहलकदमी बढ़ गई है। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. पंकज उप्रेती ने बताया कि कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष, पंचम सेमेस्टर, एमए में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से कोरोना से बचाव के नियमों का पालन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने को कहा है। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए प्राध्यापक डॉ. हरिओम सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है। बीए के लिए डॉ. एमपी शर्मा, बीकॉम के लिए डॉ. प्रसून और बीएससी के लिए डॉ. एसके कटियार, डॉ. श्वेता सिंह को प्रवेश प्रभारी बनाया गया है। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं की चहलकदमी बढ़ गई है।