फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र में मिलेगी इलाज और शिक्षा

Mon, 17 Feb 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल परिसर में पहले जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र समाज कल्याण विभाग के सहयोग से खुल गया है। सोमवार को मुख्य अतिथि प्रभारी डीएम जयवर्धन शर्मा और रेडक्राॅस समिति के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी ने केंद्र का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
विज्ञापन

दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगों के इलाज के लिए स्पेशल एजुकेटर डॉ. इंदु पांडेय की तैनाती की गई है। कहा कि दिव्यांगजनों के प्रति क्षमता विकास, समाज की धारणा, समाज के प्रति संकल्प दिव्यांगता को एक बाधा के रूप में नहीं बल्कि जीवन को अनुभव करने के एक अलग तरीके के रूप में देखा जाना चाहिए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि इसका संचालन रेडक्राॅस समिति करेगी। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने कहा कि इससे दिव्यांगों का इलाज करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

इस दौरान फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. स्निग्धा वर्मा, रेडक्राॅस समिति के प्रेम बल्लभ भट्ट, एसीएमओ डॉ. बलवीर सिंह, डाॅ. गौरांग जोशी, डाॅ. गिरेंद्र चौहान, दीपक पनेरू, हरीश भट्ट, गौरव पांडेय, दिनेश थ्वाल, हिम्मत सिंह आदि मौजूद रहे। बाद में 25 दिव्यांगजनों को रेडक्राॅस से कंबल वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें