फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत के ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकरों से बंटेगा पानी

Mon, 17 Feb 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत मुख्यालय के ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकरों से पानी का वितरण किया जाएगा। जिले में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं आने के कारण पेयजल संकट के पूरे आसार हैं। विभाग ने पहले ही इसकी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की प्यास बुझाने के लिए छोटी बड़ी करीब 235 योजनाएं हैं, लेकिन इस बार पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण गर्मी में पानी की किल्लत होगी। विभाग के अनुसार कई जगह पेयजल योजना के स्रोतों में पानी काफी कम है। ऐसे में बड़ी आबादी को पानी की समस्या से न जूझना पड़े इसके लिए वाहनों से पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
पिछली बार भी विभाग ने वाहनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की थी। चंपावत मुख्यालय में पेयजल की समस्या नहीं है। क्वैराला पंपिंग योजना से नगर की आबादी को पानी पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है। इसके अलावा नौ पेयजल स्रोतों से भी पानी की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संस्थान के ईई बेलाल युनुस ने बताया कि अगर पानी की समस्या होती है तो वाहनों से पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें