चंपावत। जिले के खेतीखान में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। क्षेत्र में स्वीकृति पार्किंग निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्किंग निर्माण किया जाएगा।
ग्रामीण निर्माण विभाग 6.49 करोड़ रुपये की लागत से पुरानी आईटीआईसी के पास बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण करेगी। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया विभाग ने जारी कर दी थी।
ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई बृजमोहन आर्या ने बताया कि प्रस्तावित दो मंजिला भवन में कुल 42 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। प्रथम तल में 20 और ग्राउंड फ्लोर में 22 वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी।
पार्किंग नहीं होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति रहती थी। सड़क के दोनों तरफ पार्क वाहनों के चलते लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल होता था।