पाटी (चंपावत)। ग्राम पंचायत रमक के शिव आदित्य देव मंदिर में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हो गया है। शुक्रवार को गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में ढोल-नगाड़ों के साथ शिव आदित्य मंदिर की परिक्रमा कर फटकशिला मंदिर, एड़ी मंदिर, भूमिया मंदिर, देव नौला से होते हुए गांव में कलश यात्रा निकाली। इस मौके पर कथावाचक आचार्य पंडित विजय पांडे, बसंत अटवाल, हरीश भट्ट, नीलांबर अटवाल, मंगल जोशी, ललित अटवाल, दीप चंद्र, भुवन जोशी, उमेश जोशी आदि मौजूद रहे।