फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मियों का कार्य बहिष्कार

Tue, 18 Oct 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मियों का कार्य बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
परिवहन विभाग में प्रधान सहायक से परिवहन कर अधिकारी ग्रेड दो के पद पर प्रोन्नति की मांग को लेकर कर्मी मुखर हो गए हैं। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने मांग को लेकर प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया।

  मंगलवार को उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मियों ने प्रोन्नति की मांग को लेकर एआरटीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कहा कि संघ की जायज मांग को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। इससे कर्मियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि तत्काल कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। कर्मियों ने एक दिनी कार्य बहिष्कार कर रोष जताया। इस बीच कार्यालय में लाइसेंस, वाहनों की फिटनेस आदि के कार्यों के लिए आए जरूरतमंदों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार में राकेश कुमार, पूरन चंद्र पांडेय, जगदीश भट्ट, रमेश तिवारी,  नवीन भट्ट, हेम चंद्र समेत अनेक कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें