फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी मैदान में लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

Tue, 18 Oct 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
गांधी मैदान में लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान किसी भी प्रकार की दुघर्टना से बचने के लिए एसडीएम ने आतिशबाजी की दुकानों को अलग स्थान पर लगाने एवं सफाई व्यवस्था को लेकर व्यापारियों और अधिकारियों की बैठक ली। एसडीएम अनिल कुमार चन्याल ने कहा कि बिना लाइसेंस के पटाखे बेचते मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  उन्होंने कहा कि टनकपुर में गांधी मैदान एवं बनबसा में अलग से आतिशबाजी की दुकानें लगेंगी।
विज्ञापन


बैठक में कहा गया कि टनकपुर के गांधी मैदान में लगने वाली आतिशबाजी की दुकानों से नगर पालिका साढ़े तीन सौ रुपए प्रतिदिन शुल्क लेगी। उक्त शुल्क से नगर में साफ सफाई आदि कराई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस और अग्निशमन विभाग की होगी।

पटाखा बाजार में आग की घटना से बचने के लिए अग्निशमन वाहन एवं कर्मी तैनात रहेंगे। एसडीएम ने दीपावली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, टनकपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव आर्य, महामंत्री प्रकाश मुरारी, खाद्य निरीक्षक योगिता तिवारी, प्रभारी ईओ नगर पालिका बसंत राज चंद, जेई लक्ष्मण बोरा, अग्नि शमन अधिकारी डीएस बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें