फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत के छतार में कूड़े के ढेर से ट्रांसफार्मर में लगी आग

विज्ञापन
ंपावत के छतार में ट्रांसफार्मर में लगी आग। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के छतार वार्ड में अराजक तत्वों की ओर से कूड़े के ढेर में लगाई गई आग से बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। लाखों रुपये मूल्य की केबिल जलने के साथ ही कई स्थानों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अवर अभियंता रमेश चंद्र पंत ने बताया कि सायं पांच बजे के आसपास छतार में स्थित ट्रांसफार्मर में आग लगने से लाखों रुपये की केबल जल गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि अराजक तत्वों की ओर से ट्रांसफार्मर के समीप कूड़े के ढेर में लगाई गई आग ने ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते यह घटना हुई। ट्रांसफार्मर में आग लगने से छतार, पुनेठी, कलक्ट्रेट रोड, पूल्ड हाउस, कुलेठी आदि स्थानों की बिजली गुल हो गई। आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें