लोहाघाट उप जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक होने के बाद लगी महिलाओं की भीड़।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट उप जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड परीक्षण के लिए आई गर्भवती महिलाओं और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन के करीब तीन घंटे तक खराब रहने से यह समस्या आई। बाद में 12.30 बजे से परीक्षण शुरू हुए। जानकारी के मुताबिक एक महिला का अल्ट्रासाउंड परीक्षण के बाद मशीन में सुबह तकनीकी खराबी आ गई। भारी मशक्कत के बाद तीन घंटे बाद मशीन ठीक हो सकी।
रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया ने बताया कि करीब 12.30 बजे मशीन ठीक हुई। 40 से अधिक गर्भवती महिलाओं और सामान्य रोगियों के अल्ट्रासाउंड परीक्षण हो पाए।