फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सिलाई में दक्ष बनेंगी सीमांत जिले की महिलाएं

Mon, 07 Jul 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
 सिलाई प्र​शिक्षण शुरू हाेने के अवसर पर आरसेटी के अ​धिकारी और प्रतिभागी। स्रोत: आरसेटी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसबीआई आरसेटी पिथौरागढ़ की ओर से एनआरएलएम एसएचजी की महिलाओं का 31 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शुरू किया। प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि लीड बैंक अधिकारी नरी राम जौहरी और श्री गजेंद्र सिंह निदेशक आरसेटी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक गजेंद्र सिंह, फैकल्टी और कार्यक्रम के समन्वयक पवन पांडेय ने आरसेटी की ओर से किए जाने वाले निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी और प्रशिक्षण संबंधी नियमों की जानकारी दी। बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मास्टर ट्रेनर जया भाकुनी सिलाई का प्रशिक्षण देंगी। एक दिन बैंक के अधिकारी प्रतिभागी महिलाओं को बैंकिग से संबंधित जानकारी देंगे। जनपद के कई विभागों के अधिकारियों को बुलाकर उनके विभाग की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान ही सफल उद्यमी की यूनिट का फील्ड भ्रमण कराया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान संस्थान के फैक्ल्टी पवन पांडेय और सीनियर फैकल्टी पुष्पा वल्दिया ने मार्केटिंग, समय प्रबंधन, सफल उद्यमी के गुणों, स्वरोजगार कैसे करें व अपना प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने की जानकारी खेल और वीडियो के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर संस्थान के कार्यालय सहायक नीरज द्विवेदी, फैकल्टी पुष्पा वल्दिया ने सभी प्रतिभागियों का पंजीकरण कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें