फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी में पीआरडी की ट्रेनिंग

Thu, 06 Oct 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
पाटी में पीआरडी की ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। प्रांतीय रक्षक दल की ओर से चौड़ाकोट गांव में नेतृत्व और शारीरिक क्षमता विकास शिविर लगाया गया है। ग्राम प्रधान नंदन सिंह मौनी ने शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि इस प्रकार के शिविर से युवाओं को सेना आदि संस्थानों में भर्ती होने का अवसर मिलेगा। शिविर में 17 से 20 आयु वर्ग के 20 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन


जीआईसी चौड़ाकोट के प्रधानाचार्य सीडी कर्नाटक की अध्यक्षता में कविराज मौनी ने संचालन किया। पीआरडी के ब्लॉक कमांडर प्रकाश राम ने शिविर का उद्देश्य बताया। कहा कि दस दिनी शिविर में युवाओं को शारीरिक रूप से दक्ष करने के साथ उन्हें सेना के मानकों के अनुसार हर दृष्टि से फौज में भर्ती होने के लिए फिट करना है। सूबेदार मेजर मनमोहन सिंह लडवाल, हवलदार प्रकाश चंद्र प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहां दीपक चंद्र, पूरन चंद्र, केशव दत्त आदि भी थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें