फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट लेकर मतदाता के घर जाएगी मतदान टीम

विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में अधिकारियों को दिया गया पोस्टल बैलेट का प्रशिक्षण। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए डाक मतपत्र की मांग करने वाले दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता और कोविड 19 से प्रभावित मतदाताओं के वोट डलवाने के लिए मतदान कर्मी पोस्टल बैलेट लेकर घर-घर जाएंगे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी कार्मिक सीडीओ आरएस रावत की अध्यक्षता में शनिवार को जिला सभागार में जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारियों को डाक मतपत्र से मतदान की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पावर प्वाइंट प्रजेंटेंशन के माध्यम से मतदाता को पोस्टल बैलेट से मतदान कराने की संपूर्ण व्यवस्था बताई गई। बताया गया कि प्रत्येक मतदान दल में दो मतदान अधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर, सुरक्षा अधिकारी शामिल रहेंगे। निर्वाचन की गोपनीयता के साथ संपूर्ण मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
पोस्टल बैलेट की सुविधा लेने वाले मतदाता के पहली बार न मिलने पर दोबारा सूचना देकर मतदान दल उनके घर जाएगा। दूसरी बार भी निर्वाचक न मिलने पर उस निर्वाचक के लिए आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान नोडल डाक मतपत्र अनिल चन्याल, सहायक प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण जीवन कलौनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत सहित दोनों विधानसभा क्षेत्र के प्रशिक्षण लेने वाले मतदान अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें