फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह बाद टनकपुर से एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ी, किसी को भनक तक नहीं लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना संकट काल के सात माह बाद रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए टनकपुर से ट्रेन तो संचालित की लेकिन बिना पूर्व सूचना के। सूचना प्रसारित न करने के कारण टनकपुर से इसे एक भी सवारी नहीं मिली और एक दिन के लिए संचालित की गई यह पूजा स्पेशल ट्रेन बिना यात्रियों के ही टनकपुर से नरकटियागंज के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

एक्सप्रेस संख्या 05374 शनिवार की सुबह 10.30 बजे टनकपुर से पीलीभीत, बरेली, सीतापुर बाया गोंडा, गोरखपुर से नरकटियागंज के लिए रवाना हुई। गोरखपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों से पांच पूजा स्पेशल ट्रेनें एक दिन के लिए संचालित कीं। इन पांच ट्रेनों में से एक पूजा स्पेशल ट्रेन शनिवार को टनकपुर रेलवे स्टेशन से नरकटियागंज के लिए रवाना हुई। सुबह 10 बजे जब स्टेशन पर ट्रेन से रवाना होने के लिए हॉर्न बजा तब जाकर लोगों को ट्रेन के संचालित होने का पता चला।
स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल के मुताबिक शुक्रवार की शाम ही ट्रेन संचालन का आदेश मिला। ट्रेन संचालन का प्रचार-प्रसार न हो पाने के कारण यहां से एक भी यात्री इस ट्रेन में सवार नहीं हुआ।
विज्ञापन

ट्रेन में लगे थे 22 कोच
शनिवार को टनकपुर से नरकटियागंज के लिए रवाना हुई एक्सप्रेस ट्रेन में एसएलआरडी के तीन, सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ, शयनयान के नौ और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो कोचों समेत 22 कोच लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें